लकड़बग्घा को देख बाइक से गिरा युवक, हाथ पैर में फैक्चर,सीधी के दरिया गांव में हादसा, ग्रामीणों ने लाठी डंडे से भगाया,

सीधी जिले के दरिया गांव में रविवार दोपहर करीब 3:00 के बीच सड़क पर अचानक लकड़बग्घा आ गया घबराहट में बाइक सवारी युवक ने ब्रेक मारा और असंतुलित होकर सड़क पर ही गिर पड़ा हादसे में युवक के एक हाथ और एक पैर में फैक्चर हो गया ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया वहां उसकी हालत में इलाज जारी है घायल युवक की पहचान संदीप कुमार सिंह के रूप में हुई वह ग्राम नचनी महुआ का निवासी है जिला अस्पताल में पदस्त सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि संदीप को कई जगह चोटे आई है फिलहाल वह डॉक्टर की निगरानी में है घायल संदीप ने बताया कि उनके गांव और आसपास के इलाकों में अक्सर जंगली जानवर घुस आते हैं खासकर लकड़बग्घा और सियार आते ही रहते हैं कई बार यह जानवर घरेलू पशुओं पर हमला भी करते हैं इससे इंसानों पर भी खतरा बना रहता है घटना के समय संदीप बाइक से दरिया गांव की ओर जा रहे थे तभी सामने से लकड़बग्घा आ गया अचानक सामने जानवर को देखकर उन्होंने जोर से ब्रेक लगाया और अनबैलेंस होकर सड़क पर गिर पड़े घटना के समय संदीप बाइक से दरिया गांव की ओर जा रहे थे तभी सामने से लकड़बग्घा आ गया अचानक जानवर को देखकर उन्होंने जोर से ब्रेक लगाया, इससे वह सड़क पर गिर पड़े संदीप ने बताया कि अगर पास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर नहीं आते लकड़बग्घा उन पर हमला कर सकता था घटना के बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडे से जानवर को भगाया फिर घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाए।