स्कूल में आत्माओं का साया, बच्चों में डर का माहौल, 5 दिनों से कक्षाएं खाली,

(रिपोर्ट भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिलई के हाईस्कूल में इन दिनों आत्माओं ने कब्जा कर रखा है जिस वजह से विद्यार्थियों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है और विद्यार्थियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है जिस वजह से सभी क्लासरूम खाली पड़े हुए है l
बीते शनिवार लगभग एक सप्ताह पहले जैसे ही बच्चों ने स्कूल में कदम रखा तो अजीब सी हलचल महसूस हुई, उस टाईम बच्चों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही स्कूल में प्रार्थना प्रारंभ हुई तो चार से पांच बच्चे चक्कर खा कर जमीन में गिर गए और स्कूल में अफरातफरी मच गई, फिर तुरन्त ही प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां पर भी बच्चों के चक्कर आने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका l
स्कूल में 208 बच्चे और 14 शिक्षक हैं जिसमें से एक भी बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है, जैसे ही बच्चे स्कूल में कदम रखते हैं वैसे ही बच्चों को चक्कर और बेहोशी आने लगती है और इनको अजीब सी परछाइयां दिखती हैं, बच्चों को हाथ कटी हुई लड़की दिखती है तो किसी को बड़े नाखून वाला बूढ़ा आदमी दिखता है, किसी को खून से लथपत डॉल दिखती है और स्कूल में अजीबोगरीब हरकत होती है l
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि ये सब बच्चों का वहम है या कोई वैज्ञानिक कारण हैं, इस बात को स्पष्ट करने के लिए प्राचार्य, शिक्षकगण तथा ग्रामवासी अथक प्रयास कर रहे हैं l