निवास में चोरियों का सिलसिला जारी, पुलिस को नहीं कोई परवाह

0 269

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

मंडला जिला के अंतर्गत आने वाले निवास में चोरियों का सिलसिला जारी है, और चोरियों का पता होते हुए भी निवास पुलिस मौन है l

इन चोरियों में स्थानीय लोगों की भूमिका हो सकती है, इस बात में कोई संदेह नहीं बल्कि हकीकत भी सभी को सामने दिखने लगी है l लगातार जिस तरह से निवास और आसपास के गांवों में सुने घरों को टारगेट किया गया है उससे यह साफ होता है कि किसी स्थानीय व्यक्ति का हाथ जरूर है l

निवास सहित आस पास के गांवों में भी लगातार चोरियों की बहुत सी घटनाएं सामने आती रहती हैं, परन्तु निवास पुलिस ने आज तक के रिकॉर्ड में किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया है l

आखिर कब तक यूं ही चलता रहेगा l बीती रात राममंदिर के सामने से घर के बाहर खड़ी उमेश जैसवाल की बाइक चोरी हो गई है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP 20 MY 8337 है l

उमेश जैसवाल निवास में दैनिक भास्कर के वरिष्ट पत्रकार हैं l जब उमेश जैसवाल FIR करने निवास थाने में पहुंचे तो FIR नहीं की गई बल्कि FIR की जगह सिर्फ एक लिखित आवेदन लिया गया और लिखित आवेदन लेकर जाने के लिए बोल दिया गया l

निवास थाने में कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति का काम किया जा रहा है l

पुलिस कहती है आप हमें सूचना दो तब हम पकड़ पाएंगे, जबकि निवास में जो भी अवैध गतिविधियां खुले आम चल रही हैं उन सभी की जानकारी पहले से ही प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को होती है मगर चोरों तक पहुंचने की सूचना स्थानीय व्यक्ति दे या जिसके घर चोरी हो चुकी है तब पुलिस चोरी का खुलासा कर पाएगी नहीं तो पुलिस के द्वारा कोई भी खुलासा नहीं किया जायेगा l

निवास थाने में भी रिश्ते नाते भी चलते हैं कोई मामा ,चाचा ,भाई , बहन, फुआ, फूफा, पता नहीं कब कौन क्या बन जाता है l

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment