पीएमश्री नवोदय विद्यालय चुरहट में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

0 290

 पी एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट सीधी के प्राचार्य डॉ. डी. के. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाला रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षाेल्लास और धूम-धाम से मनाया गया। प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी और उप प्राचार्य श्री सुबोध कुमार तिवारी के निर्देशन में सीसीए प्रभारी संगीत शिक्षक श्री आर पी पटेल और श्री राजप्रकाश यादव, कला शिक्षिका श्रीमती माधुरी वर्मा खान-पान सहायक श्री विवेक करन के सहयोग से राखी का त्यौहार मनाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था में श्री प्रवेश सिंह, श्री विद्युत कुमार,श्री अजीत कुमार पाण्डेय, श्री हेमचंद, श्रीमती नमिता पाण्डेय, श्रीमती रिचा, श्रीमती सुचिता ने योगदान प्रदान किया। बैठक व्यवस्था में श्री शतीश रहाटे, श्री हरदीप, श्री झरियारी, श्री दशरथ ने सहयोग किया। छात्र – छात्राओं में रक्षा सूत्र बंधवाने का कार्यक्रम श्री मनीष कुमार दीक्षित, श्री संकल्प सिंह श्रीमती सुजाता, कु ज्योती, श्रीमती बबिता के मार्गदर्शन में हुआ।

 

    सम्पूर्ण उत्सव में हे भगवान मेरी प्रार्थना में इतना असर रहे। फूलों भरा मेरी बहना का जीवन रहे। इस तरह की भावना के साथ छात्रों ने त्यौहार मनाया। इस पावन पर्व में मंच संचालन श्री राज प्रकाश यादव ने किया, छठवीं के छात्र गौरव गुप्ता ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया, संगीत शिक्षक ने मेरी बहना ये राखी की लाज तेरा भैया निभाएगा और सुधीर सरोज ने इसे समझो न रेशम का तार भइया, मेरी राखी मतलब प्यार भइया गीत से कार्यक्रम में चारचांद लगा दिए। इस पावन पर्व में मेस प्रभारी श्री सुबोध कुमार तिवारी द्वारा छात्रों की रुचि का मिष्ठान्न और भोजन श्री विवेक करन, श्री गोविंद, श्री लल्लू, श्री रमेश व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ डी के त्रिपाठी द्वारा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को एकता,समानता, भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उप प्राचार्य श्री सुबोध कुमार तिवारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी, और विद्यार्थी उपस्थित रहे। भाई- बहन का यह पावन पर्व सादगी और हर्षाेल्लास से मनाया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment