राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं।

0 292

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन की यात्रा पर झारखंड आ रहीं हैं. वह धनबाद और देवघर के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगीं. धनबाद के आईआईटी-आईएसएम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति देवघर चली जायेंगी. वहां एम्स के कार्यक्रम में शामिल होंगी. 31 जुलाई को उनको धनबाद आना है. इसके मद्देनजर 2 दिन तक सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयीं हैं.

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के दौरे पर झारखंड आ रहीं हैं. धनबाद शहर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए तैयारियों में जुटा है. 31 जुलाई से राष्ट्रति का दो दिवसीय दौरा शुरू होगा. अधिकारियों ने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू एक अगस्त को यहां 99 साल पुराने आईआईटी इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) के 45वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

 

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रह सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन,

 

अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है. धनबाद के अलावा राष्ट्रपति एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के मद्देनजर उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से एक अगस्त को शाम 6 बजे तक 32 घंटे के लिए ‘नो-फ्लाइंग जोन’ (उड़ान निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया है.

 

सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां 2 दिन के लिए रद्द,

 

इतना ही नहीं, सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां 2 दिन के लिए रद्द कर दी गयी है. अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि के दौरान ड्रोन और गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाना और पैराग्लाइडिंग निलंबित रहेगी. अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए करीब एक घंटे तक धनबाद में रहेंगी.

 

आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी द्रौपदी मुर्मू,

 

एक अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि राष्ट्रपति दोपहर को आयेंगीं और समारोह में भाग लेने के बाद दोपहर एक बजे तक रवाना हो जायेंगीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 मई 2014 को संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

 

1926 में हुई थी आईएसएम धनबाद की स्थापना,

 

आईएसएम धनबाद की स्थापना वर्ष 1926 में हुई थी. 6 सितंबर 2016 को इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का दर्जा दिया गया. इससे पहले, द्रौपदी मुर्मू 10 जून को झारखंड आने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से इस दौरे को स्थगित कर दिया गया था.

 

प्राईड इंडिया न्यूज़ से 

इंदर जीत सिंह भुल्लर।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment