पूर्व विधायक के नीलांशु चतुर्वेदी के घर में नौकरानी ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस,चित्रकूट की गढ़ी में दर्दनाक घटना, लाइसेंसी पिस्टल से सुसाइड का मामला,

0 485

सतना जिले के चित्रकूट स्थित कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के निवास “चौबे राजा की गढ़ी” में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज घटना हो गई। यहां 24 वर्षीय युवती सुमन निषाद, जो गढ़ी में नौकरानी का कार्य कर रही थी, ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना दोपहर लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। युवती ने गढ़ी की छत पर बने बाथरूम में दाईं कनपटी पर लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली चलाई। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में हड़कंप मच गया। तत्काल सुमन को गंभीर अवस्था में जानकी कुंड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जब्त की पिस्टल, आत्महत्या की वजह साफ नहीं,

घटनास्थल की सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच की। सुमन के पास से जो पिस्टल मिली, वह पूर्व विधायक या उनके परिजनों की लाइसेंसी पिस्टल बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह जांच का विषय है कि यह हथियार नौकरानी तक कैसे पहुंचा? आत्महत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

परिवार का पृष्ठभूमि

मृतका सुमन निषाद नयागांव की रहने वाली थी। उसकी मां पिछले 25 वर्षों से गढ़ी में कार्यरत हैं। मां की तबीयत खराब होने के कारण बीते तीन महीने से सुमन ने यह जिम्मेदारी संभाल रखी थी। उसकी भाभी भी पिछले एक साल से गढ़ी में काम कर रही है।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड के कारणों को जानने के लिए परिजनों व गढ़ी के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

👉 पूर्व विधायक या उनके परिवार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment