भ्रष्टाचार का केन्द्र बना जनपद पंचायत मोहगांव- पंचायत सचिव से लेकर रोजगार सहायक तक बने ठेकेदार, लेखपाल को हटाने के लिए क्षेत्रवासियों ने की कलेक्टर से मांग :–

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
जनपद पंचायत कार्यालय मोहगांव में वर्षों से जमे फर्जी विल बाउचर लगाने वाले ठेकेदारों के खास व चहेते बाबू का यंहा से तत्काल तबादला किये जाने हेतु क्षेत्रवासियों ने मंडला कलेक्टर से गुहार लगाई है इसके अलावा लोगों ने मांग की है कि विकास खंड मोहगांव के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बनाए गए खेत तालाब, कचरा घर, सोकपिट,चैक डेम, सीसी सड़क, का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा इसके साथ ही इन सभी कार्यों का लेवर पेमेंट वाला मस्टररोल और इन कार्यों के भुगतान के लिए लगाए गए बिल बाउचरों की गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जाए, ताकि बड़ा भ्रष्टाचार निकलकर सामने आएगा l
मोहगांव जनपद पंचायत की बहुत सी ग्राम पंचायतों में काफी लम्बे समय से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है l
बहुत सी ग्राम पंचायत ऐसी हैं जिनके सचिव बड़े ही आराम से बिना जी.एस.टी. के फर्जी बिल, बाउचर लगाकर शासन की राशी का दुरुपयोग कर रहे हैं l
कुछ रोजगार सहायक ऐसे भी हैं जिनका कारनामा सुनकर लोग चौंक जाते हैं, पूर्व में जनपद पंचायत मोहगांव की बहुत सी ग्राम पंचायतों में काफी लम्बे समय तक रोजगार सहायकों को सचिव का प्रभार दिया गया था और उस समय इनके द्वारा ऐसा कारनामा किया गया है जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है l
यह एक गम्भीर विषय है व जांच का विषय है इतना ही नहीं अगर सूत्रों की जानकारी के अनुसार कुछ रोजगार सहायक तो मजदूरों के नाम का ATM तक बनवा रखा है, और जिस व्यक्ति के नाम का ATM बना है वो व्यक्ति वर्षों से बाहर काम करने चले गए हैं l
और उनका नाम रोजगार गारंटी के मस्टररोल दिलेरी के साथ चलाया जा रहा है l ये लोग इस प्रकार से शासन की राशी का गमन कर रहे हैं, अतः जिला कलेक्टर व सीईओ से क्षेत्रवासियों ने आग्रह किया है कि प्रभार वाली ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायकों के प्रभार के दौरान किए गए हर तरह की निर्माण कार्यों और पीएम आवासों की तथा और इनके द्वारा लगाए गए बिल बाउचरों की सूक्ष्मता के साथ जांच कराई जाए तो बहुत बडा भ्रष्टाचार निकलकर सामने आएगा l
अतः लोगों को जिला कलेक्टर से यही आग्रह किया है कि जनपद पंचायत मोहगांव में वर्षों व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए जांच करांए, लोगों का कहना है कि अगर इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया तो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे, और पत्रों तथा अखबारों के माध्यम से बार बार जांच की मांग करते रहेंगे l