खटिया के मदद से मरीज को पहुंचाया मेंन रोड तक, शासन से गुहार लगाने के बावजूद भी नहीं बन पाई सड़क, मामलाडिंडोरी जिले के विकासखण्ड समनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव मौहरी टोला का,,

0 205

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

मामला है ग्राम पंचायत ,मोहगांव का,

 

डिंडोरी जिले के विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव मौराहीटोला के ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा—सड़क—के अभाव में बेहद विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि ग्राम से मुख्य सड़क की दूरी लगभग 3.5 किलोमीटर है, और वह पूरी तरह कच्ची है। इसी वजह से बीते दिनों एक गंभीर मरीज को खटिया में लिटाकर मेंन रोड तक लाना पड़ा, जहां से उसे एंबुलेंस द्वारा समनापुर अस्पताल ले जाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल करने के बावजूद यह कहकर मना कर दिया गया कि गांव की सड़कें इतनी खराब हैं कि वाहन नहीं जा सकता। मजबूर होकर ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मरीज को पैदल ही मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों, सचिव और अधिकारियों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन सिर्फ निरीक्षण करके चले जाने के सिवाय कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

ग्रामीणों का आरोप है कि न तो सरपंच और न ही सचिव इस समस्या पर ध्यान दे रहे हैं, और अधिकारी भी निरीक्षण के बाद खामोश हैं। नतीजा यह है कि आपात स्थिति में भी लोगों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से फिर एक बार पक्की सड़क निर्माण की गुहार लगाई है, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जान ऐसे हालातों में ना जाए।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment