डिंडोरी जिले के विकासखण्ड समनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत,मोहगांव मौराही,टोला में उखड़ी सड़क के कारण एम्बुलेंस  आने से किया गया मना परिजन तीन किलोमीटर तक खटिया के सहारे पहुंचे मेन रोड,

0 262

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,

डिंडोरी जिले के विकासखण्ड समनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव मौराही टोला के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहगांव मौराही टोला से मेन रोड लगभग 3.5 किलोमीटर है जो मरीज को लाने ले जाने में काफी समस्या का सामना करते हुए ले जाना पड़ रहा है,ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाते हुए बोला कि हमें कच्ची ऊबड़ खाबड़ सड़क पर स्थानीय लोगों के साथ बच्चे बुजुर्ग गर्भवती महिला के साथ गांव आने जाने वाले सभी लोगों को रास्ते को लेकर चलने में काफी परेशानी हो रही, मेंन रोड से हमारा ग्राम पंचायत तक पक्की सड़क बनाया जाए, लेकिन अधिकारियों के द्वारा यहां पूरी तरह से निरीक्षण करके चले गए, लेकिन आज तक,पक्की सड़क के लिए दोबारा कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दिए , बताया गया है कि एक मरीज को 3 किलोमीटर दूरी से पैदल चलकर मेन रोड में लाया गया और, उसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से समनापुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि 108 में फोन लगाया फिर भी उनके द्वारा बोला जा रहा है कि 108 हमारे गांव में आने से मना कर दिया,कि आपके गांव का रोड बहुत खराब है गाड़ी नहीं आ जा सकता है इतनी बुरी हालत में ग्रामीणों ने एक मरीज को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे मरीज की जान बचाने परिजनों ने खाट के सहारे मेन रोड तक पहुंचे थे,

वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव सरपंच व जनप्रतिनिधियों के द्वारा, कोई भी रोड के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं ना कि अधिकारी ध्यान दे रहे हैं एक बार अधिकारियो के द्वारा,वहां जाकर रोड का निरीक्षण करके चले गए जिसमें आज तक कोई सुनाई नहीं हुई ना ही अब तक रोड का निर्माण हुआ,अगर ऐसे ही ऊबड़ खाबड़ सड़क का निर्माण सही समय पर नहीं हुआ तो बहुत जल्द हमारे टोले में किसी की समय पर इलाज ना मिलने के कारण मौत भी हो सकती है,इसके जिम्मेदार कौन होगा, स्थानीय लोगों द्वारा टूटी हुईं सड़क का पुनःनिर्माण शुरू करने की मांग स्थानीय सरपंच सचिव सहित जिले के अधिकारियों से की है साथ ही आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा गया है कि अब वक्त पर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने और टूटी हुई सड़क के कारण दुर्घटना या किसी तरह से बिना ईलाज मौत के शिकार होने पर स्थानीय ग्राम पंचायत,और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment