आदर्श वृंदावन ग्राम चपवार में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर द्वारा हरियाली अमावस्या कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
म.प्र. जन अभियान परिषद् विकासखण्ड समनापुर जिला डिंडोरी द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौराकन्हारी के द्वारा विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव के मार्गदर्शन में नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का कार्यक्रम आदर्श वृंदावन ग्राम चपवार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम की पंच सोमवती जी ग्राम के बुजुर्ग म. प्र.जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र चौहान जी एवं बजाग की विकासखंड समन्वयक अंजू दुबे जी तथा विकासखंड समनापुर की विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव जी की उपस्थिति में भारतमाता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ पश्चायत उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक वंदन कर स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात विकासखण्ड समन्वयक मंजुलता राव द्वारा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा योजना के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया । कार्यक्रम में शामिल जिला समन्वयक धर्मेन्द्र चौहान जी ने पेड़ पौधों के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला तथा समस्त उपस्थित लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत करते हुए नवांकुर सखी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करने एवं उनका पालन पोषण करने के उचित सुझाव दिए गए साथ ही नशामुक्ति के लिए भी ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया । परिषद के प्रकृति संरक्षण के मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। जिससे समाज में जन-जागरूकता फैलती है एवं जन अभियान के नवांकुर सखियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सतत और सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की। अभियान का प्रमुख उद्देश्य नारी शक्ति के माध्यम से स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण करना है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नवांकुर सखियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा एक नवांकुर सखी को 11-11पौधे वितरित किए गए। इन पौधों को सखी अपने आंगन में बाड़ी में या खेत में पौधा रोपित करेंगी तथा वर्ष भर पालन पोषण करेगी तथा अपने जन्मदिवस उत्सव वैवाहिक वर्षगांठ स्मृति दिवस पर पौधारोपण करेगी इस संकल्प के साथ पौधे भेंट किये गये। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से सूरज प्रसाद ताम्रकार,दीपक कुमार वर्मे, वेदप्रकाश यादव, रामकुमार मरकाम परामर्शदाता गुलशन कुमार पड़वार, शिवकुमार, डॉली पनरिया एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र / छात्रा और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी।