बाइक सवार युवक सड़क हादसे मे हुआ गंभीर घायल 

0 283

बीना/सोनभद्र – बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर शनि धाम के समीप खड़े ट्रक मे घुश गया। लोगों के मदद से इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक क़ो सुरक्षार्थ कब्जे मे लेकर जाँच प्रताल मे जुटी।

बता दें कि शुक्रवार क़ो सायं लगभग 5:20 बजे पिंटू गिरी पुत्र स्व विन्देश्वरी गिरी निवासी ग्राम जमशीला बस स्टैंड का शक्तिनगर से बीना की तरफ आ रहा था की वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित शनि धाम के पास आते ही खड़े ट्रक मे घुस गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक का ट्रक के समीप आते ही संतुलन बिगड़ गया और ट्रक मे जा घुसा। लोगों के सहायता से बीना के अटल अस्पताल मे इलाज हेतु लाया गया जहाँ हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयंत एनएससी रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक क़ो सर मे गंभीर चोट आयी है। सूचना पर पहुंची बीना चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिँह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टि से ट्रक क़ो कब्जे मे लेकर जाँच प्रताल कर रही है। फिलहाल युवक क़ो ट्रामा सेंटर वैढ़न मे रेफर होना बताया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment