गरीबों, शोषितो बंचितो को वोट के अधिकार से बंचित करना चाहती है सरकार, जों लोकतंत्र के लिए खतरा है, विधायिका रेखा देवी

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार
मसौढ़ी (पटना ) संपूर्ण बिहार बंद के दौरान मसौढ़ी अनुमंडल मे बंद का असर दिखा , जहां बड़ी संख्या मे इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मसौढ़ी के कर्पूरी चौक, स्टेशन परिसर, प्रखंड मुख्यालय, मसौढ़ी बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गांधी मैदान तक सरकार विरोधी नारे लगाते नजर आए,
इस दौरान स्थानीय विधायिका रेखा देवी ने कहा कि मतदान पुनर्रीक्षण कार्य के सवाल पर सरकार ग़रीब, बंचित सोषित व अकलियतों को उनके मताधिकार के अधिकार से बंचित करने की साज़िश कर रही है,
वहीं बीजेपी के इसारे पर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट पुर्नरिक्षन हेतु गरीबों को वोट देने वंचित कर रही है जो लोकतंत्र और हमारे संविधान पर खतरा है,
इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान के रक्षा, लोकतंत्र को बचाने के साथ गरीब मजदूरो शोषितो, बंचितो को उनके हक व अधिकार को बचाने के लिए संपूर्ण बिहार बंद कर सरकार के नापाक मंसूबों को हम कामयाब नही होने देंगें, इस अवसर पर बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मसौढ़ी बाजार में जोरदार प्रदर्शन किया,