“गरीबों को वोट से वंचित करने की साज़िश लोकतंत्र पर हमला – मसौढ़ी में विधायिका रेखा देवी का तीखा हमला, बिहार बंद में दिखा व्यापक असर”

0 328

रिपोर्ट: नवीन कुमार, संवाददाता, पटना (बिहार)

मसौढ़ी, पटना | संपूर्ण बिहार बंद के तहत मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता कर्पूरी चौक, स्टेशन परिसर, प्रखंड मुख्यालय और मसौढ़ी बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी मैदान तक विरोध मार्च निकालते नजर आए।

 

इस दौरान स्थानीय विधायिका रेखा देवी ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गरीब, शोषित, वंचित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर बीजेपी का दबाव है, जिसके तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जानबूझकर गरीब तबके को हटाया जा रहा है।

 

रेखा देवी ने कहा, “यह साज़िश सिर्फ मताधिकार पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर हमला है। हम संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकार की रक्षा के लिए पूरा बिहार बंद है, और हम सरकार के नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देंगे।”

प्रदर्शन के दौरान मसौढ़ी बाजार और अन्य क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियाँ पूरी तरह से ठप रहीं। आमजन और दुकानदारों ने भी बंद को आंशिक समर्थन दिया।

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment