Breaking News

पहुँच विहीन प्रसुताओं को बर्थ वेटिंग रूम में पूर्व से भर्ती होना आवश्यक, 104 डायल करे

0 355

 

सीधी 08 जुलाई 2025

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० बबिता खरे ने बताया कि ऐसी गर्भवती महिलाएं जिनका प्रसव इसी माह में अथवा 4 से 6 दिन में संभावित है और उनके घर तक वाहन पहुंचने में कठिनाई है सड़क नहीं है, तो संभावित प्रसव दिनांक से पहले ही भर्ती होने के लिए शासकीय अस्पताल जाएं। 

शासकीय अस्पतालों में इसी उद्देश्य से बर्थ वेटिंग रूम बनाए गए हैं, उसमें गर्भवती महिलाओं को प्रसव के पूर्व से ही एडमिट करने की पूरी व्यवस्था की गई है, ताकि प्रसव के दौरान किसी कठिनाई का सामना ना करना पड़े। बरसात के मौसम के कारण दूरभाष एवं आवागमन के साधन समय पर तत्काल उपलब्ध न होने के कारण भी कठिनाई आ सकती है। वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में बर्थ वेटिंग रूम की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी स्वास्थ संबंधी सहायता के लिए 104 हेल्थ हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके उचित सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारण से स्वास्थ्य सेवा बाधित हो रही है या उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो डाइरेक्ट मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नंबर 9425841416 में भी कॉल कर सकते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment