डिंडौरी जिले के करंजिया वन मंडल के बारेंडा गांव में वन भूमि में हो रहे अतिक्रमण को रोकने ग्रामीणों ने वन अधिकारी से शिकायत की,

0 536

कुछ दिन पहले ही वन विभाग के द्वारा लगभग 200 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया गया था,पुनः इसी जमीन में ग्रामीणों के द्वारा वन भूमि में कब्जा किया जा रहा है जिसके कारण मवेशियों के लिए जमीन नही बची। ग्रामीणों की मांग है कि वन भूमि पुनः अतिक्रमण हटाते हुए तलाब बना कर पौधा रोपण करवा दिया जाए,जिससे वन भूमि में कब्जा भी नही होगी साथ ही पर्यावरण के लिए फायदा होगा, यदि अतिक्रमण नही हटाया जाता तो अन्य ग्रामीण भी वन भूमि में कब्जा करने की चेतावनी दी है,इस मामले में वन अधिकारी ने वन भूमि से कब्जा हटाकर पौधारोपण कराने का आश्वासन दिया है।

डिंडोरी से मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment