नहीं मिल पा रहा पात्र व्यक्ति को पीएम आवास का लाभ

0 386

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

मध्य प्रदेश सरकार की गरीबों के हित में चलाई जाने वाली अनेकों योजनाएं हैं, लेकिन गरीबों तक बहुत कम योजनाओं का लाभ ही उन्हें मिल पाता है।

मोहन सरकार भले ही आवास योजना चला रही हो लेकिन आज भी कई गरीब ऐसे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज भी ये गरीब मिट्टी के झोपड़ी में रहने को मजबूर है। बरसात के दिनो में तो ये परिवार भींगता रहता है। ये गरीब परिवार पिछले दस साल से गांव में झोपड़ी में रहने को मजबूर है, इस दौरान प्रदेश में कई सरकार आई और गई लेकिन इस परिवार को आज तक सिर्फ आश्वासन मिला है। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द में रहता है ये परिवार। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत आने वाले गांव पड़रिया खुर्द में एक रैदास परिवार का बुरा हाल है। इस परिवार के पास ना तो रहने के लिए मकान है, और ना ही खाने के लिए भोजन है। यह परिवार दर-दर भटक रहा है, बरसात के समय में इस परिवार की झोपड़ी भी उखड़ चुकी है, और मिट्टी की दीवारों में जगह-जगह से दरारे आ चुकी है। हर समय उन गरीब परिवारो कों भय के साथ रहना पड़ रहा है। कभी भी वह मकान ढह सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद इस परिवार को कोई भी प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। शहपुरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द निवासी धरमू लाल रैदास ने बताया कि पक्की मकान वालों को आवास दिया गया है और हम जैसे गरीब झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं तथा परिवार की स्थितियों के बारे में कई बार सरपंच, सचिव को बताया चुका है। लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। ग्राम के ही कुछ लोगों ने बताया कि
वास्तव में अगर सही दृष्टि से देखा जाए तो मरवारी,पंचायत में पक्के मकान वालों को आवास योजना का लाभ दिया गया है किस कदर गरीबों के साथ और शासन के द्वारा लागू योजनाओं की जिम्मेदारों द्वारा दुर्गति की जा रही है। आवास योजना को लालायित हम ग्रामवासी शासन प्रशासन से निवेदन करते हैं कि जांच करने उपरांत जो दोषी हो उन पर कड़ी कार्रवाई करें और हमारे मकान की जांच कर आवास दिलाने की कृपा करें

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment