नशे की खेप के साथ सीधी कुचवाही का पुष्पेंद गुप्ता हुआ गिरफ्तार,बनारस से सीधी_रीवा पहुंचाई जा रही 1140 सीसी कफ सिरप,और बोलोरो वाहन हुआ जप्त,

मऊगंज (रीवा), 4 जुलाई 2025:
मऊगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान में गुरुवार शाम बड़ी कामयाबी हासिल की। नईगढ़ी रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के पास घेराबंदी कर पुलिस ने एक बिना नंबर की बोलेरो को पकड़ा, जिसमें 1140 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप लोड थी। यह गाड़ी सीधी जिले के कुचवाही क्षेत्र की बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने बीएससी थर्ड ईयर का छात्र पुष्पेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी की किश्तें भरने और आर्थिक तंगी के चलते वह कमीशन के लालच में आकर नशे की तस्करी करने लगा। उसने यह भी कबूला कि वह सीधी के रहने वाले कथित तस्कर सरगना राहुल सिंह गहरवार के सीधे संपर्क में था। बोलेरो में एक नाबालिग बालक भी सवार था।
सूत्रों के अनुसार, राहुल सिंह गहरवार पहले भी नशीली दवाओं की तस्करी में संदिग्ध रह चुका है। गिरफ्तार छात्र ने बताया कि यह नशीली सिरप की खेप बनारस से मंगाई गई थी और इसका वितरण रीवा के कबाड़ी मोहल्ले और सीधी जिले में किया जाना था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने सटीक रणनीति बनाकर उसे दबोच लिया।
यह कार्रवाई एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में, एएसपी विक्रम सिंह और एसडीओपी सची पाठक की निगरानी में पूरी की गई। यह सफलता पुलिस प्रशासन की नशे के खिलाफ सतर्कता और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने की गंभीर कोशिश का प्रमाण है।
> अब पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है