उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने ऑनलाइन करें आवेंदन,
सीधी 22 जून 2025, सहायक संचालक उद्यान जिला सीधी ने जानकारी देकर बताया कि उद्यानिकी विभाग में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, एकीकृत बागवानी विकास योजना, राज्य योजना में फल पौधरोपण योजना, सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार योजनाओं मेें आनलाईन आवेदन प्रारंभ हो गये हैं। उन्होंने समस्त कृषक बंधुओं को सूचित किया है कि विकासखण्ड के कियोस्क सेन्टर में एपीएफएसटीएस पोर्टल पर आनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ लेवें।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी हेतु सहायक संचालक उद्यान सीधी एवं विकासखण्ड में पदस्थ प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारियों से सम्पर्क कर कार्यालयीन समय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।