शहपुरा नगर में प्रशासन सख्त – अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट,
डिंडोरी जिला के शहपुरा नगर में अतिक्रमण के बढ़ते मामलों पर नकेल कसते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरूवार को शहपुरा नगर के उमरिया मार्ग,जबलपुर अमरकंटक मार्ग में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई।
एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, नगर परिषद अमला और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया सुबह से प्रारंभ होकर दोपहर तक चली।
प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, पूर्व में इन्हें अनाउंसमेंट के द्वारा अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रहने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े।
नगरवासियों ने इस कार्रवाई का मिलाजुला असर बताया। कुछ लोगों ने इसे नगर की व्यवस्था सुधारने की दिशा में जरूरी कदम बताया, वहीं कुछ प्रभावितों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना प्राथमिकता है, जिससे यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में सुधार हो सके।