मुख्यमंत्री मोहन यादव 25 जून को आएंगे सिंगरौली, सरई में जनसभा और विकास कार्यों की देंगे सौगात,

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने की पुष्टि, कलेक्टर-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा,
सिंगरौली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 जून को सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र में आने वाले हैं। इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा विकास कार्यों की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है।
मुख्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे:
गौड़ सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा
सरई क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
जनसभा में लाभार्थियों से सीधा संवाद,
सरकारी योजनाओं के प्रभाव और जरूरतों का आंकलन,
देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मीडिया से चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से बात हो चुकी है और उन्होंने सरई आगमन के लिए स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला, एसपी, एवं देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मिलकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है।
कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा, जिसमें आगमन, जनसभा, संवाद, परियोजना समीक्षा और भूमिपूजन कार्यक्रमों का ब्योरा होगा।
मुख्यमंत्री की यह यात्रा सरई और देवसर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।