माँ बेटे के हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, प्रेम प्रसंग और चरित्र पर संदेह बनी हत्या की वज़ह

डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रूसा गांव सनसनी खेज वारदात सामने आई थी यहां 20- 21 मई की दरमियानी रात माँ समेत दो बच्चों पर जानलेवा हमला हुआ था, हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी, वही एक हफ्ते बाद माँ जो आंगनबाडी कार्यकर्त्ता सरस्वती बाई थी उसने भी जबलपुर में इलाज के दौरान 27 मई को दम तोड़ दिया है। इस जघन्य हत्या के बाद पुलिस ने एक हफ्ते बाद हत्या की गुत्थी सुलझा लिया है, हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिँह ने बताया की मृतक महिला और आरोपी रोशन उद्दे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने लोहे की राड से महिला और दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया था हमले में 11 वर्षीय हिमांशु की उसी दिन मौत हो गई थी वहीं महिला सहित उसके पांच साल की बच्ची को गंभीर हालात में उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था, वही हत्या की वजह चरित्र संदेह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।