आतंकवादियों के कब्र पर , तिरंगा लहराएगा सिंदूर – डाॅ मुन्नालाल देवदास

नगर पंचायत कोपरा में भव्य तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल कोपरा, नगर पंचायत कोपरा व क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वाधान मे भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें तिरंगा यात्रा से पूर्व प्रथम सत्र में श्रीराम जानकी मंदिर में वीरांगना मराठा शासिका अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती एवं ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य गाथा पर विचार संगोष्ठी हुई।
जिसमें विशेष आमंत्रित अतिथि की आसंदी से ओजस्वी उदबोधन देते हुए राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार व गीतकार डाॅ मुन्नालाल देवदास ने कहा –
हमारी सनातन संस्कृति का,अनूठा श्रृंगार है सिंदूर।
पति के लिए प्यार , तो दुश्मनों के लिए तलवार है सिंदूर।।
वो सीन अब दूर नहीं, जब तुझे कब्र में दफनाएगा सिंदूर।
तेरे कब्र में ही शान से , तिरंगा लहराएगा सिंदूर।।
इस विचार संगोष्ठी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सोमप्रकाश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गोपीराम ध्रुव, नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू एवं भारती साहू आदि ने संबोधित किया। विचार संगोष्ठी के बाद भव्य तिरंगा यात्रा गगनभेदी जयकारों के साथ निकाला गया। कोपरा नगर के हृदय स्थल में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मातृ शक्तियों का भाजपा मंडल द्वारा श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में महामंत्री द्वय हेमंत वर्मा, श्रीमती धनबाई साहू, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप साहू, बसंत पटेल, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष तारणी सेन, नोगेश्वर साहू, नंदू राम सिन्हा , डाॅ डाली साहू, शशिकला साहू, रूखमणी सिन्हा, रूपा तारक, सरपंच हीरामणि साहू, देवकी साहू, नंदनी सेन, रामेश्वरी साहू, दीपिका देवदास, सीमा पटेल, नीरा तारक, लता बाई ध्रुव, किरण साहू, बसंता देवदास, दिलीप कुमार शर्मा, टीकाराम साहू, वेदप्रकाश साहू, चुम्मन लाल साहू, मनहरण साहू, गोवर्धन लाल साहू, पूरन लाल साहू, विनोद कुमार पटेल, दशरश यादव शेखर साहू चंद्रहास साहू धनीराम साहू झाड़ू राम तारक दिलीप वर्मा कृष्णानंद सेन महेश कुमार साहू झंगूराम साहू प्रमोद साहू खोरबाहरा राम साहू परस राम साहू टीका राम साहू गोपीराम पटेल ग्वाल तारक लुकेश्वर तारक राजेश साहू (राज) सुरेंद्र कुमार साहू रमेश गोयल डायमंड साहू मुन्ना सेन चेमन साहू नोखेलाल साहू एवं भाजपा मंडल कोपरा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण व नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । मंच संचालन महामंत्री हेमंत वर्मा ने और आभार प्रदर्शन नगर पंचायत अध्यक्ष रुपनारायण साहू ने किया।