पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो

पटना (बिहार) बिहार की राजधानी पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में पटना वासी मौके पर मौजूद थे , वहीं भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से गूंजा पटना नगरी , यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट के न ए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, इस दौरान उनका काफिला शहर की सड़कों पर निकला तो राजधानी वासीयों ने उनका भव्य स्वागत किया, यह काफिला इंनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंचा जहां आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के लिए पीएम मोदी को लोगों ने हाथ उठाकर बधाई दी, वहीं सेना के सौर्य और उनके सामर्थ के यशोगान का सबके चेहरे पर भाव दिखा , दो दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन ही पटना वासियों को दो बड़ी सुविधाएं दी , जैसे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के न ए टर्मिनल का लोकार्पण, वहीं दूसरा बिहटा हवाई अड्डे की आधारशिला रखी, इस अवसर पर पटना हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,पूर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी,उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सहित कई गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया, पीएम मोदी कोलकाता से विशेष विमान से पटना शाम चार बजे पहुंचे थे, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था, इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों न ए टर्मिनल की विशेषता बतलाई, वहीं बिहटा एयरफोर्स स्टेशन में बनने वाली हवाई अड्डे के बारे में विस्तृत जानकारी दी, यहां बता दें कि पटना से बड़ा होगा बिहटा एयरपोर्ट का क्षेत्रफल पटना से तीन हजार वर्ग फीट अधिक होगा, हालांकि दोनों एयरपोर्ट की दुरी पैंतीस किलोमीटर दूर है जवकी पटना एयरपोर्ट के न ए टर्मिनल का क्षेत्रफल पैसठ हजार वर्ग फीट है, जवकी बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण अड़सठ हजार वर्ग फीट में किया जा रहा है, जहां सिविल एंक्लेव का निर्माण भी किया जाएगा, वहीं वर्तमान समय में 1,412 करोड़ रूपए की लागत से बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण की स्वीकृति दी गई है
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार