योजनाओं से वंचित बच्चों को तलाशने सर्वे जारी

0 378

योजनाओं से वंचित बच्चों को तलाशने सर्वे जारी

 

सीधी 27 मई 2025

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में गठित साथी यूनिट अंतर्गत शिक्षा के अधिकार, शाला त्यागी व निराश्रित बच्चों को चिन्हित करने के लिए सोमवार से जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। यूनिट सड़कों या बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले उन बच्चों की पहचान करेगी, जिनके पास आधार नहीं है। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनका पंजीकरण और कल्याणकारी योजनाओं में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे ने बताया सदस्यों को तत्काल कदम उठाने व निर्धारित समय सीमा के अनुसार मिशन मोड में काम करने को कहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment