विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक  

0 207

 

 

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

 

सीधी 22 मई 2025  

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने बताया कि दिनांक 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व किया जाना प्रस्तावित है, उक्त अभियान अन्तर्गत केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधानों, उन्नत कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मत्स्य/कृषि अभियांत्रिकी की तकनीकियों एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों इत्यादि के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी हस्तांतरण के लिए उक्त अभियान के अन्तर्गत प्रतिदिन ग्राम पंचायतों पर निर्धारित रूट चार्ट अनुसार अभियान का क्रियान्वित किया जाना है। इस हेतु स्थानीय स्तर पर उक्त अभियान के कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के मैदानी अमले (पंचायत सचिव/रोजगार सहायक/कोटवार) की निर्धारित स्थान एवं दिनांक को उपस्थिति के लिए आदेशित किया गया है।

उन्होंने वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, उप संचालक पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड को निर्देशित किया है कि अपने स्तर से अपने-अपने विकास खण्डों में निर्धारित रूट चार्ट एवं निर्धारित प्रपत्र अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों के मैदानी अमलों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें एवं की गई कार्यवाही से अभियान के नोडल कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला सीधी (e-mail- ddagrisid@mp.gov.in) एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जिला सीधी (e-mail- kvk.sidhi@icar.gov.in) अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment