सीधी जिले के भुइमाड़ पुलिस नें ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को लिया हिरासत में वहीं लगभग 06 लाख रूपए कीमती मशरुका किया जप्त

0 418

सीधी

थाना भुइमाड़ में फरियादी मोहन सिंह पिता स्व. संरजू शरण सिहं निवासी मझौली टोला थाना भुइमाड़ जिला सीधी थाना में रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी टेक्टर की ट्राली जो हमारे घर के बगल मे बजरंग बली मंदिर के पास खड़ी रहती थी आज सुबह देखा तो नही था जिसको दिनांक 16/05/25 एवं 17/05/25 के दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है। जिसका पता तलास आस पडोस मे किया तो कही पता नहीं चला।मेरी पुरानी इस्तेमाली ट्राली की कीमत 50,000/- रुपये है।

फरियादी के रिपोर्ट पर चोरी का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया। तथा थाना प्रभारी उनि डी डी सिंह एवं भुइमाड़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर चोर के बारे पता तलाश की गई जो दौरान विवेचना संदेही पंजाब सिंह पिता हीरालाल सिंह ग्राम कसइयाँ थाना सरई जिला सिंगरौली को हिरासत मे लेकर पूछ-ताछ की गई तो उसनें चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि मै अपना ट्रैक्टर का इंजन लेकर जा रहा था था। रास्ते मे मुझे ट्राली खड़ी दिखी जिसको मैं अपने ट्रैक्टर मे फसाकर ले गया था और भदौरा के मुरारी जायसवाल के यहाँ बेच दिया था। उसके पश्चात भुइमाड़ पुलिस नें चोरी की गई ट्रैक्टर की ट्राली कीमती 50 हजार तथा चोरी मे प्रयुक्त ट्रैक्टर हेड कीमती 5 लाख 50 हजार रूपए को जप्त किया एवं आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है।

समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक डीडी सिहं , सउनि गोपाल सिंह , प्र.आर शिवशंकर सिहं , राजीव यादव , आर दयाराम प्रजापति , विक्की सिहं , संजीव अग्निहोत्री , पंकज सिहं , भगवानदास, अमर बहादुर का योगदान रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment