अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को कमर्जी पुलिस नें लिया हिरासत में वही आरोपियों के कब्जे से लगभग 27 हजार रूपए कीमती 60 लीटर अंग्रेजी तथा देशी शराब किया गया जप्त

0 489

दिनांक 19.05.2025

सीधी।

थाना प्रभारी कमर्जी उनि0 पवन सिंह नें अवैध रूप से शराब की बिक्री के मामले में दो आरोपियों को हिरासत मे लेकर मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है।

थाना प्रभारी कमर्जी उनि0 पवन सिंह को कॉम्बिग गश्त के दौरान मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि ग्राम अदयपुर का भोला गुप्ता पिता शोभनाथ गुप्ता अपनी किराना दुकान के अन्दर रामपाल पटेल निवासी हर्दी थाना अमिलिया के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु भारी मात्रा में रखे हुये है। मुखबिर सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी तुरंत मय स्टाफ सूचना के तस्दीक तथा कार्रवाई हेतु रवाना हुए एवं मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर कर रेड कार्यवाही किये तो मौके पर दो व्यक्ति मिले जिनसे नाम पता पूछा गया जो अपना नाम भोला गुप्ता शोभनाथ गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी अदयपुर थाना कमर्जी एवं रामपाल पटेल पिता राजमनि पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी हर्दी थाना अमिलिया जिला सीधी का होना बताये उसके पश्चात भोला गुप्ता के दुकान के अन्दर की तलाशी ली गई जो दुकान में कुल 07 नग कार्टून मिला जिसे खुलवाकर देखा गया जिसमें देशी तथा अंग्रेजी शराब पायी गयी तत्पश्चात् भोला गुप्ता शोभनाथ गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी अदयपुर थाना कमर्जी से उक्त शराब रखने व ब्रिक्री करने के संबंध में वैध कागजात चाहा गया जो कोई कागजात का होना नही बताया। साथ ही यह भी बताया कि उक्त शराब रामपाल पटेल निवासी हर्दी थाना अमिलिया व्दारा बिक्री हेतु लाकर दिया गया है जिसकी बिक्री हम दोनो मिलकर कर रहे है । जिससे आरोपी भोला गुप्ता शोभनाथ गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी अदयपुर थाना कमर्जी एवं रामपाल पटेल पिता राजमनि पटेल उम्र 55 वर्ष निवासी हर्दी अमिलिया जिला सीधी का कृत्य धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से आरोपीगणो के कब्जे से कुल शराब 60 लीटर कीमती 27160/ रुपये को जप्त किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरी पवन सिंह, प्रधान आर- राजू जायसवाल, अभय वर्मा आर नीरज सिंह, शुभम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment