बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के पुनर्गठन की आम सूचना जारी

0 373

जिला ब्यूरो चीफ सीधी से विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट,

सीधी 07 मई 2025,

बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के पुनर्गठन की आम सूचना जारी।

उप पंजीयक सहकारी समितियां जिला सीधी दीप्ति बनवासी ने बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के सदस्यों, ऋण दाताओं/अमानतदारों /कर्मचारियों को सूचित किया है कि मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 16 के अन्तर्गत इन संस्थाओं के पुनर्गठन आदि में एतराज होने पर आप अपना हिस्सा/हित/बकाया राशि इस सूचना के मिलने के दिनांक से 30 दिन के अन्दर उठाने की सूचना अपनी-अपनी बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को देवें। आपके द्वारा निर्धारित अवधि में ऐसा न करने पर यह माना जायेगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है तथा पुनर्गठन योजना आपको स्वीकार है।

पुनर्गठित होने वाली समिति बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. सहजी का पुनर्गठन बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. सोनवर्षा के रूप में पुनर्गठन किया जावेगा। इसी प्रकार बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. अमिलिया का पुनर्गठन बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. बघौड़ी के रूप में, बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. कमर्जी का पुनर्गठन बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. उकरहा के रूप में, बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. पटेहरा का पुनर्गठन बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. कुचवाही के रूप में एवं बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. गिजवार का पुनर्गठन बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्या. दादर के रूप में पुनर्गठन किया जावेगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment