धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार, कमर्जी पुलिस ने की तत्पर कार्रवाई
सीधी, कमर्जी थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी को कमर्जी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी धारदार बाँकी बरामद कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हटवा खास के चौराहे पर एक युवक लोहे की धारदार बाँकी लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो देखा कि एक युवक हथियार लहराते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैला रहा था।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवपति बंसल पिता रहीश बंसल उम्र 23 वर्ष निवासी हटवा खास बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी लोहे की धारदार बाँकी बरामद कर ली। आरोपी का यह कृत्य शस्त्र अधिनियम की धारा 25ए के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पवन सिंह के साथ सउनि विनोद त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजू जायसवाल, आरक्षक सतीश मिश्रा तथा शुभम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।