सीधी पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक किशोरियों को ढूंढ़कर किया परिजनों को सुपुर्द।
कोतवाली व कमर्जी पुलिस ने की कार्रवाई
सीधी पुलिस ने 2 गुमशुदा नाबालिक किशोरियों को ढूंढ़कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। जिसमें :-
1. थाना प्रभारी निरी0 पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 11 दिवस पूर्व लापता किशोरी को दस्तयाब किया है। उक्त मामले मे किशोरी की तात्कालिक पता तलाश किया गया किन्तु किशोरी के सम्बन्ध मे कोई जानकारी नहीं मिली जिसका कोतवाली पुलिस सतत पता तलाश कर रही थी जिसमे सूचना प्राप्त होने पर किशोरी को छतरपुर से ढूंढ़कर कोतवाली पुलिस टीम थाना लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी0 पुष्पेंद्र मिश्रा , सउनि- बी एल यादव प्रधान आर0 जीतेन्द्र पाठक व महिला आर0 सुनीता पटेल व साइबर सेल सीधी से कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
2. इसी क्रम मे थाना प्रभारी कमर्जी उनि0 पवन सिंह के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने लापता हुई किशोरी को महज 16 घंटों के भीतर ढूंढ़कर दस्तयाब करते हुए थाना लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक पवन सिंह , प्रधान आर – राजू जायसवाल, संदीप पाण्डेय व महिला आर सविता व साइबर सेल सीधी से कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।