जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 4737 किसानों ने कराया गेहूं पंजीयन, 12 उपार्जन केंद्रों पर जारी है खरीदी
जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडौरी : 29 अप्रैल, 2025
रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत डिंडौरी जिले में 4737 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। जिले में किसानों की सुविधा हेतु 12 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें डिंडोरी, शाहपुर, कुकर्रामठ, सुनपुरी, गोरखपुर, समनापुर, चांदरानी, चांदपुर, अमरपुर, मेहदवानी, शहपुरा एवं बरगांव शामिल हैं। अब तक जिले में 1918 किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है, जिनमें से 808 किसानों ने अपनी 21105 क्विंटल गेहूं उपज का विक्रय उपार्जन केंद्रों पर किया है। राज्य शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2600 प्रति क्विंटल (बोनस सहित) निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि 5 मई 2025 नियत की गई है, जबकि स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। जिले के समस्त पंजीकृत किसानो से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर नजदीकी उपार्जन केंद्र पर जाकर स्वयं या केंद्र की सहायता से स्लॉट बुकिंग कराएं और शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं।