सतना में नकाबपोश लोगों ने थाने परिसर में हेड कास्टेबल को गोली मारी

0 356

सतना के जैतवारा थाना परिसर में आधी रात को नकाबपोश व्यक्ति द्वारा हेड कांस्टेबल को गोली मार दी गोली उसके कंधे के पास लगी नकाबपोश मौके से फरार हो गया
यह मामला सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 12:00 बजे का है प्रिंस गर्ग थाना परिसर के बने बैरक में रहता था रात को ड्यूटी से लौट कर खाना खाने की तैयारी कर रहा था कमरे के बाहर आवाज आई बाहर देखा तो नकाबपोश व्यक्ति खड़ा है प्रिंस को देखते ही देसी कट्टे से गोली चला दी
गोली चलते ही थाने का स्टाफ बाहर आया प्रिंस को घायल अवस्था में देखा और तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनका सीटी स्कैन करवाया गया सीटी स्कैन में गोली बॉडी के अंदर नहीं पाई गई है। फिर भी एहतियात के तौर पर सतना हॉस्पिटल से संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा के लिए भेजा गया है प्रिंस की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। थाना परिसर में हेड कांस्टेबल प्रिंस के लिए गोली लगने की जानकारी मिलते ही एसपी आशुतोष गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे घटना की जानकारी लिए , सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया जा रहा है
हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि ड्यूटी करते वक्त मेहूती निवासी आदर्श शर्मा उर्फ पच्चू है कुछ दिन पहले प्रिंस गर्ग द्वारा उसकी कार थाने में खड़ी कराई थी जिससे वह काफी नाराज था

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment