जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम दामीतितराही में चौपाल का आयोजन किया गया ।

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौराकन्हारी अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम दामीतितराही में आज जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत बैठक चौपाल लगाकर सभी लोगों को जल गंगा संवर्धन अभियान पर चर्चा किया गया है एवं सबको जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया ग्राम में गली मोहल्ला घरों की साफ सफाई, गांव स्वच्छ रहेगा तभी तो अपना मध्यप्रदेश और पूरा देश स्वच्छ रहेगा का संदेश नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर प्रभारी सूरज प्रसाद ताम्रकार के द्वारा दिया गया।आज के इस कार्यक्रम में ग्राम वरिष्ठ नेता दलपत सिंह मरावी, कुंवर लाल , गोकुल जी वाटिया, सुरेश कुमार, तुलसी सारीवान मेंटर साथी गुलशन कुमार पड़वार, प्रेमवती मरावी, और अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही ।