जीवेन्द्र सिंह (अशोक सिंह चंदेल ) को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

सीधी जिले के सिहावल निवासी शिक्षक जिवेद्र सिंह (अशोक सिंह चंदेल) को दिनांक 20/ 04 /2025 को नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में बिजनेस मैनेजमेंट एवं सोशल वर्क में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई |

श्री सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने पर शिक्षक, समाज सेवी एवं व्यापारी वर्ग में अपार खुशी की लहर दौड़ गई है, तभी तो यह उपाधि मिलने कि सूचना जैसे ही जिले वासियों को मिली तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाईयां देने की झड़ी सी लग गई |
आपके मानने और चाहने वाले तमाम शुभचिंतकों के साथ साथ प्राइड इंडिया न्यूज़ को भी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। इस शानदार उपलब्धि पर आपके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!
हम बतादें आपको कि,

पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन एवं सिहावल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे शिव बहादुर सिंह चंदेल के भतीजे अशोक सिंह चंदेल शिक्षक को मैरी लैंड विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की है |यह उपाधि बिजनेस मैनेजमेंट एवं सोशल वर्क प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्र केसानिध्य में दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई |