भुवन दास जांगड़े को मिला भारत गौरव सम्मान

0 441

पूरे प्रदेश में समाज सेवा के नाम से मशहूर सिरवाबाधा जिला बेमेतरा निवासी भुवन दास जांगड़े इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। विधार्थी जीवन से ही समाज सेवा में सक्रिय भुवन दास जांगड़े को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए गत दिनों ग्राम खोला पाटन जिला दुर्ग में सांसद विजय बघेल द्वारा भारत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। पूर्व में भी जांगड़े जी के द्वारा लिखित कविता पाठ व बेटी बचाव, बेटी पड़ाव एवं स्वच्छता अभियान के लिए भारत सरकार के यूनिसेफ द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। भुवन दास जांगड़े जी ने विगत 28 वर्षों से उनके कार्यो को आकाशवाणी व दूरदर्शन के द्वारा समय समय पर प्रसारण होते रहता है ।
छोटे से कृषक परिवार में जन्मे श्री भूवन दास जांगड़े जी के द्वारा किये गए कई रचनात्मक कार्य व उनके दीर्घ समाज सेवा को इनसे मिलिए कार्यक्रम वाइस आफ
अमेरिका के हिंदी सेवा विभाग से 21 विदेशों में सीधा प्रसारण भी हो चुके है। गाँव के सुदूर अंचल में पले बढ़े जांगड़े जी ने अपने आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न मान स्व,श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को मानते है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना प्रेरणा स्रोत मानने वाले भुवन दास जांगड़े जी ने विगत 28 वर्षों से समाज सेवा में समर्पित होकर अपने डी डी कल्याणी हेल्थ क्लब के माधयम से भारत सरकार,व राज्य सरकार के कई जनकल्याणकारी योजनाओं को जैसे बेटी पड़ाव बेटी बचाव ,स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को अपने गाँव सहित आस पास के दस गाँव के गली मोहल्ला तालाब नाला सामाजिक व धार्मिक स्थलों का सफाई निरन्तर करते आ रहे है।
इनके अतिरिक्त नशापान, टीकाकरण , बाल विवाह , जल संरक्षण , पर्यावरण , वृक्षारोपण साक्षरता , महिला शसक्तीकरण, आदि विषयों पर निरन्तर कार्य करते आरहे है।
भुवन दास जी ने समाज को संगठित करने के लिए महिला सम्मेलन , लोककला महोत्सव, पंथी प्रतियोगिता , भंडारी छड़ीदार सम्मेलन , युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु बेरोजगार युवा सम्मेलन आयोजन के माध्यम से बेरोजगारों को इकठ्ठा कर कारपेंटर , आटोपार्ट्स , सिलाई बुनाई , मकान मिस्त्री , टी वी , एल ई डी , एल सी डी , प्रोजेक्टर , मशरूम आदि विषयों में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का अनूठा प्रयास जांगड़े जी के द्वारा किया गया है।

अब तक लगभग 1500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल चके है समाज सेवा के प्रति जीवटता समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अब तक विभिन्न संस्थाओ के द्वारा गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मान , सामाजिक समरसता सम्मान दादा नकुल देव ढिधि सम्मान, गुरु बालक दास वीरता सम्मान, ज्योतिबा सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय सम्मान , डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय फैलोशिप आदि सैकड़ो सम्मान प्राप्त हो चुके है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment