मामा-मामी ने की भांजे की गला दबाकर हत्या, फिर फंदे से लटका कर रची आत्महत्या की साजिश

0 574

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मामा और मामी ने अपने ही भांजे की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस की गहराई से की गई जांच में इस जघन्य वारदात का खुलासा हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घटना हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराही की है। गांव निवासी भानु प्रताप उर्फ सुधीर (पुत्र कमलेश) 29 मार्च को अपने मामा चेतराम के घर गया था, जो राम गांव थाना क्षेत्र के धर्मनपुर गांव में रहते हैं। उसी शाम भानु का शव एक सरकारी स्कूल के पास पेड़ से लटकता हुआ मिला। पहले यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन मृतक के पिता ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पुलिस ने जब मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि हत्या मामा चेतराम और मामी सुंदरी ने मिलकर की थी। बुधवार को हरदी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अश्विनी पांडेय और एसआई प्रवीण कुमार की टीम ने दोनों को गंभीरवा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान मामी सुंदरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने भानु प्रताप को घर की एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। यह देख वह अपना आपा खो बैठी और पति चेतराम की मदद से भानु का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी। बाद में उन्होंने शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की

रिपोर्टर सुभाष कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ प्राईड इंडिया न्यूज़ बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment