आदिवासी परिवार की पट्टे की जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

0 2,727

सतना जिले के कुआं गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सरकार द्वारा आवंटित आदिवासी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे का आरोप लगा है। गांव के निवासी कल्लू कोल के बेटे काशी कोल ने बताया कि उनके पिता को वर्षों पहले शासन से पट्टे पर जमीन मिली थी, लेकिन गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने जबरन उस जमीन पर कब्जा कर लिया है।
काशी कोल के अनुसार, जब वह उनसे जमीन खाली करने की बात करता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। यही नहीं, जमीन पर बोई गई गेहूं और चने की फसल भी दबंगों द्वारा जबरन कटवा ली जाती है। पीड़ित का कहना है कि वह इस मामले की कई बार शिकायत कर चुका है और पट्टे की जमीन खाली कराने के लिए ज्ञापन भी दे चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने अब जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि उनकी जमीन उन्हें वापस दिलवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment