शहपुरा क्षेत्र देवरी कला में अवैध कब्जे में पीएम आवास पर चला बुलडोजर

माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर हुई कार्रवाई
शहपुरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऐश्वर्य वर्मा के निर्देशन में शहपुरा तहसील के ग्राम देवरी कला में एक बड़ा एक्शन हुआ। यहाँ मध्य प्रदेश शासन की 0.09 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए पीएम आवास को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पर हुई।
कार्रवाई का विवरण
अवैध कब्जा हटाने के लिए राजस्व दल और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान बनाए गए पीएम आवास को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है, चाहे वह किसी भी योजना के तहत बने हों। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट