करंट लगने से 16 वर्षी मासूम की हुई मौत… परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीधी सिहावल: प्राप्त जानकारी के अनुसार अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदंबा साकेत उम्र 16 वर्षी पिता जागेश्वर साकेत निवासी चमरौहा का घरेलू कनेक्शन करंट की चपेट में आने से दुखद मौत की सूचना प्राप्त हो रही है।
जानकारी के अनुसार जगदंबा साकेत 16 वर्षीय अपने घर कच्चे मकान के ऊपर टीना लगा हुआ था और महुआ सूखने के लिए जैसे ही टीना से बने हुए छत पर खड़ी हुई करंट की चपेट में आ गई, बताया जाता है की छत के ऊपर से कनेक्शन का तार गया हुआ था और टीना में पूरा करंट फैला हुआ था जैसे ही बालिका महुआ सूखने के लिए पहुंचती है की करंट की चपेट में आ जाती है। घटना के समय उसका भाई वहां मौजूद था जैसे ही उसने देखा बचाने का प्रयास किया जब तक वह उसे छुड़ा पता बेहोश हो चुकी थी भजनों के द्वारा तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया लाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया परिजनों के द्वारा बताया जाता है कि जिस समय वहां से लेकर चले उसे समय सांस चल रही थी, जब तक डॉक्टर पहुंच पाते तब तक बालिका जगदंबा की मौत हो चुकी थी…