जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिंदानाला देवलपुर में श्रम दान से साफ – सफाई कार्य संपन्न

0 457

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

आज दिनांक 07/04/2025 दिन सोमवार को डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत देवलपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिंदानाला देवलपुर में साफ – सफाई कार्य किया गया । सर्व प्रथम नारियल , अगरबत्ती , प्रसाद के माध्यम से भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसी तारतम्य में संस्था प्रभारी के द्वारा ग्रामीण जनों को साफ – सफाई अपने घर ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास , गली , मोहल्ला , गांव स्वच्छ रहेगा तभी तो अपना मध्य प्रदेश और पूरा भारत देश स्वच्छ रहेगा का संदेश दिया गया । इस दौरान नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , ग्राम पंचायत सरपंच राजकुमार परस्ते , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवलपुर से शिवकुमार बनवासी , लल्लू सिंह ठाकुर , ग्राम के द्वारका सिंह , गुलजारी सिंह , सुरेश सिंह , नोखेलाल , सूरज सिंह , जगमोहन उद्दे आदि ग्रामीण जनों द्वारा श्रमदान से साफ – सफाई कार्य किया गया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment