सीआईडी का चोला पहनने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में, कई बारदातों में नाम

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- यह सीधी है सीधी में सीधा काम होना सीधी बात नहीं है। यहां हर रोज कोई ना कोई टेढ़ा-मेढ़ा काम करते हुए नजर आ ही जाता है। गांव में अपनी धौंस जमा कर लोगों से रुपए ऐंठने वाले व्यक्ति को कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र टमसार के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा संदेह होने पर पकड़ कर कुसमी पुलिस के सुपुर्द किया गया। टमसार सरपंच द्वारा जानकारी दी गई है कि उसके पास बहुत सारे फर्जी दस्तावेज हैं। जिसके सहारे लोगों को गुमराह कर पैसों की वसूली करता था।
फर्जी सीआईडी बने व्यक्ति का नाम बाबूलाल सिंह उर्फ भारत सिंह पिता शाह सिंह, बूढ़ाढोल चितरंगी का निवासी है। सूत्रों की माने तो कुसमी थाने में इस फर्जी व्यक्ति के नाम कई प्रकरणों में दर्ज हैं। उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए कुशमी पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।