उड़ता पंजाब” सुना था, अब “उड़ता विंध्य” और “उड़ता मध्यप्रदेश” देख रहे हैं : CWC मेंबर मलेश्वर पटेल

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
सीधी: मध्य प्रदेश/
सीधी में 8 लाख का गांजा, सिंगरौली में हेरोइन और स्मैक , रीवा-सतना-शहडोल में कोरेक्स—हर जिले में नशे का जाल बिछा है।
20 साल की भाजपा सरकार ने न शिक्षा दी, न रोजगार—अब युवाओं को नशे की गर्त में धकेल दिया है।
बेरोजगारी छुपाने के लिए “आकांक्षी” कहने का ढोंग करते हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत है कि युवा न पढ़ पा रहे हैं, न नौकरी पा रहे हैं — और अब नशे की चपेट में हैं।
ये सिर्फ नशा नहीं, हमारे भविष्य की बर्बादी है।
विंध्य अब संस्कार का नहीं, नशे का गढ़ बनता जा रहा है — और सरकार मुँह फेरकर बैठी है।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल का सीधा सवाल मध्य प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला हम आपसे पूछते हैं:
• सीधी सिंगरौली में पकड़े गए ड्रग्स का पैसा किसकी जेब में जा रहा है?
• युवाओं को नशे में क्यों धकेला जा रहा है?
• 4 लाख नौकरियों का क्या हुआ?
• विंध्य को नशे से कब मुक्त किया जाएगा?
हमें उड़ता नहीं, बदलता मध्यप्रदेश चाहिए!
विंध्य को बचाना है, बच्चों का भविष्य बचाना है |
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)