सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में साफ – सफाई कार्य हुआ संपन्न

0 321

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कोसा टोला ( आमा टोला ) में हैंडपंप के आसपास की साफ – सफाई कार्य किया गया तथा दूषित जल को हैंडपंप से दूर करने करने के लिए नाली व गढ्ढा बनाया ताकि गर्मी के मौसम में वन्य प्राणी पशु , पक्षियों को पानी आसानी से प्राप्त हो सके । सर्व प्रथम नारियल , अगरबत्ती , प्रसाद के माध्यम से भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसी तारतम्य में संस्था प्रभारी के द्वारा ग्रामीण जनों को साफ – सफाई अपने घर ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास , गली , मोहल्ला , गांव स्वच्छ रहेगा तभी तो अपना मध्य प्रदेश और पूरा भारत देश स्वच्छ रहेगा का संदेश दिया गया । इस दौरान विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , ग्राम के भगत कुशराम , राजेश यादव , भजन यादव , सविता , भागवती , सकुन , मानसिंह , दद्दू , नीरज , छोटू , जगमोहन उद्दे आदि ग्रामीण जनों द्वारा श्रमदान से साफ – सफाई कार्य किया गया ।
उपस्थित सदस्यों की संख्या कुल – 21 , महिला – 09 ,पुरुष – 12

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment