केंद्रीय विद्यालय जमुना काॅलरी में विश्व स्वास्थ्य दिवस का हुआ आयोजन

0 502

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
जमुना-कोतमा- हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है । 7 अप्रैल 1948 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का स्थापना दिवस है । यह संगठन विश्व भर में स्वास्थ्य समस्याओं और सेवाओं की देखभाल करता है । इसके साथ-साथ हर वर्ष विशेष थीम पर सभी देशों को स्वास्थ्य और बीमारियों के प्रति जागरूक करता है ।

इसी क्रम में आज केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी में “स्वस्थ शुरुआत-आशाजनक भविष्य” थीम पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम प्रार्थना सभा मे छात्रों को योग कार्यक्रम के साथ पौष्टिक और नियमित आहार के लिए जागरूक किया गया ।तथा सभी छात्रों को फल वितरण के साथ अपने आहार में फलाहार हेतु प्रेरित किया गया । अंत मे प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए बताया गया कि अच्छे जीवन के लिए मानसिक एवं शरीरिक स्वास्थ्य दोनों अति आवश्यक हैं । छात्रों का अच्छा स्वास्थ्य बेहतर समाज और विकसित देश के लिए नींव के रूप में है । मनुष्य का अच्छा स्वास्थ्य अपने साथ-साथ परिवार, समाज, तथा देश को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है । कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के स्काउट-गाइड एवं सीसीए विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राष्टगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें समस्त विद्यालय परिवार का योगदान रहा ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment