1 अप्रैल से जिले में आंगनवाड़ी केन्द्र सुबह 08:00 से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित होंगे
जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशानुसार सभी आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन समय मे परिवर्तन किया गया है।
बढ़ते तापमान के मद्देनजर आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चो के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दोपहर 03:00 बजे के बाद किसी भी स्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र संचालित नहीं होंगे।