थाना परिसर में बनी बाथरूम में अभियुक्त ने जान लेने की कोशिश, दीवार प्लास्टर से गर्दन पर किया प्रहार

DATE-10/03/2025
PLACE-MAHOBA
REPORT- -Ram Singh
यूपी के महोबा में 12वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस अभिरक्षा में आए अभियुक्त ने थाने की बाथरूम में ही दीवार प्लास्टर से खुद की गर्दन पर जानलेवा हमला कर लिया । थाना परिसर में स्थित बाथरूम में अभियुक्त की जानलेवा हमले की साजिश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । आनन फानन में मोके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहाँ सीएमएस ने घायल अभियुक्त की हालत सुधार की बात कही है ।
महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव में रहने वाले कालू अहिरवार के खिलाफ बीते 8 मार्च को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें नाबालिक इंटरमीडिएट की छात्रा को आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी । जिसके आधार पर पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर लिया गया है मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाना सुनिश्चित किया गया है । इस मामले को लेकर कालू अहिरवार नमक अभियुक्त को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था । तभी उसने थाने की बाथरूम को हाथों से तोड़कर दीवार प्लास्टर खुद की गर्दन पर प्रहार कर जानलेवा हमले की कोशिश की है । फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने तत्काल अभियुक्त कालू अहिरवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसके सेहत में बेहतर सुधार हो रहा है
वंदना सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महोबा