जनपद अध्यक्ष शहपुरा के अविश्वास मतदान में पुनः फिर बनी भाजपा नेत्री जनपद अध्यक्ष प्रियंका आरमो

बीजेपी ने दी बीजेपी को मात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ मनाई जीत का जश्न
डिंडोरी जिला के जनपद पंचायत शहपुरा में जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मतदान में आज दिन सोमवार को 1:00 बजे मतदान किया गया। प्रियंका आर्मो को जीत हासिल करने के लिए एक तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी जिसमें विपक्षी पक्ष में 13 में से 11 और प्रियंका आर्मो जनपद अध्यक्ष के पक्ष में 6 वोटिंग डाले गए जहां पर जनपद अध्यक्ष ने पुनः फिर जीत हासिल की

भाजपा कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जनपद अध्यक्ष प्रियंका आरमो को जीत की बधाई दी गई व आतिशबाजी और ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया।
वहीआपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व डिंडोरी जिला के शहपुरा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो के खिलाफ 13 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर डिंडोरीकार्यालय कलेक्टर की समक्ष अविश्वास प्रस्ताव को लेकर के आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें आज दिन सोमवार को जनपद कार्यालय शहपुरा में अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग किया गया जिसमें जनपद अध्यक्ष को एक तिहाई वोट हासिल करनी थी जिसमें प्रियंका आर्मो ने 17 में से 6 वोट हासिल कर अपनी कुर्सी बचा ली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा आतिशबाजी के साथ जस्न मनाया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए नजर आए।
डिंडोरी से जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट