Breaking News

चांदनी शाह बनी लिटिल चैंपियन 2025

0 390

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें

खेल महोत्सव संपन्न हुआ, 290 बच्चों ने भाग लिया

भोपाल:
बच्चों में खेल के प्रति जागृति एवं
बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने के लिए लिटील चैम्पियन 2025,खेल महोत्सव’ का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव में 290 बच्चों ने भाग लिया।
युग निर्माण बाल संस्कार शाला लहारपुर एवं इंपीरियल स्पोर्ट्स क्लब भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में बाग मुगलिया के स्पोर्टेज मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ में एक दिवसीय खेलों का आयोजन हुआ।

प्रातः 9:00 बजे से ही आयोजन स्थल पर बच्चों का पंजीयन शुरू हुआ।
श्री सी एल चौरासे, उप प्रबंध ट्रस्टी प्रज्ञापीठ बरखेड़ा ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं मां गायत्री की पूजा,अर्चना व मंगलाचरण के साथ खेलों का विधिवत शुभारंभ हुआ।
5 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए रिले रेस, 100 मीटर रेस,स्किपिंग, सेक रेस (लड़कों के लिए) लेमन एंड स्पून रेस,स्लो साइकिल रेस और फ्रॉग जंप (छोटे बच्चों के लिए) उन्होंने बताया कि सभी खेल पूर्णतः नि:शुल्क रहे।
कुमारी चांदनी शाह 100 मीटर की दौड़ में विजेता होने के साथ लिटिल चैंपियन 2025 रही।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी , प्रमाणपत्र एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खेल महोत्सव में सभी खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों के द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment