Breaking News

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभ

0 307


विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे आज शहपुरा क्लस्टर में आयोजित जनकल्याण शिविर में हुए शामिल

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जनशिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार को शहपुरा जनपद पंचायत के तहत ग्राम पंचायत ददरगांव और बढ़ईगढ़ में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आथित्य में संपन्न हुए। विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कन्या पूजन कर जनशिविर का शुभारम्भ किया। विधायक श्री धुर्वे ने ग्राम ददरगांव 24.01 लाख से निर्माण होने वाली नवीन तालाब का भूमिपूजन किया।

विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में युवा, महिला, किसान और गरीब वर्ग को केंद्रित कर शासन की योजनाओं को शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर वृद्धा पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, संबल कार्ड, प्रसूति सहायता आदि योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की और विभिन्न योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत प्रशासन गाँव की ओर की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से जिले में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में लंबित प्रकरणों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों सहित नगर परिषद क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले में अभियान के तहत 392 शिविर आयोजित होने है, जोकि प्रतिदिन स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों के द्वारा संपन्न कराए जा रहे है। जनशिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और राज्य व केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment