Breaking News

सी.यम.राईस. विद्यालय सिंहावल के छात्रों ने मारी बाजी 11 छात्र किए परीक्षा उत्तीर्ण

0 599

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

विद्यालय का बढ़ाया मान…

सीधी सिंहावल। हाल ही में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित विषयवार ओलंपियाड परीक्षा 2024 में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा में भाग लिया था।
जिसमें सी.यम.राईज विद्यालय सिंहावल के कुल 11 छात्र छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें 11 छात्रों ने सफलता हासिल की और अपने विद्यालय का मान बढ़ाया।

कक्षाबार छात्रों का नाम इस प्रकार है

कक्षा 4 से
हिमांशु सिंह पिता विकास सिंह।
कक्षा 6 से
मानसी द्विवेदी पिता नागेश्वर प्रसाद द्विवेदी, अवी सिंह पिता अखंड प्रताप सिंह, ज्योति पटेल पिता राज बहादुर पटेल, एवं रश्मि गुप्ता पिता पिता ज्ञानेंद्र गुप्ता।
कक्षा 7 से
रविराज यादव पिता राजनारायण यादव, महिमा पटेल पिता कमलेश्वर प्रसाद पटेल, धर्मराज पटेल पिता अनिल कुमार पटेल।
कक्षा 8 से
हर्षित पटेल पिता शरद चंद्र पटेल, ज्योत्स्ना गुप्ता पिता ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता एवं राजकुमार पटेल पिता जोखन प्रसाद पटेल ने विभिन्न विषयों हेतु क्वालीफाई किया।

इस सफलता को प्राप्त करने का श्रेय विद्यालय के कुशल नेतृत्व कर्ता प्राचार्य के.के पटेल, एवं मार्गदर्शी विषय शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक एवं माता-पिता को जाता है।

विद्यालय परिवार की ओर से ए.पी.द्विवेदी( व्याख्याता) शरद चंद्र पटेल, आकृति सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता एव विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के समस्त कर्मचारियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment